उत्तर प्रदेश शासन के पत्रांक 121/सत्तर -5-2021-04/2021 दिनांक 15/01/2021 तथापत्रांक 183/ सत्तर-5-2021-04 /2021 दिनांक 20/01/2021 के माध्यम से डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को 06 संघटक महाविद्यालय (Constituent College) उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियमए 1973 कीधारा 41 के अंतर्गत प्राविधानिक हैं, हस्तांतरित किये गए हैं| जिनमें से 02 क्रमश : संघटक महाविद्यालय कटरा चुग्घुपुर, सुल्तानपुर एवं भवानीपुर कला, इटियाथोक, गोंडा में शैक्षिक सत्र 2021-22 से कला संकाय के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम बी०ए० प्रथम वर्ष में सात विषयों क्रमश : हिंदी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान तथा गृह विज्ञान विषयों में विद्यार्थियों को नई शिक्षा निति-2020 के अनुरूपनियमित कक्षाओं का संचालन प्रारम्भ किया जा चुका है, इसके अतिरिक्त आगामी शैक्षिक सत्र 2022-23 से विज्ञानं संकाय तथा वाणिज्य संकाय के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम बी०एस०सी० तथा बी०कॉम० के विषयों का संचालन होना सुनिश्चित है वर्तमान में शेष 04 संघटक महाविद्यालय निर्माणाधीन हैं जिस कारण से इनमें शैक्षिक गतिविधियाँ आगामी शैक्षिक सत्र 2022-23 से प्रारंभ की जाएँगी |
इस प्रकार से नये गुणवत्ता पूर्ण उच्चतर शिक्षा संस्थानों को स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करना है |